Advertisement
भोपाल। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम और बुदनी के बीच स्थित नर्मदा नदी पर शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गए। ट्रैक्टर में तीन लोग सवार थे। इनमें से एक शख्स की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया, जबकि तीसरा व्यक्ति लापता है। घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि बुधनी और नर्मदा पुरम के बीच स्थित नर्मदा नदी के पुल से शनिवार की रात एक ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। एक अन्य व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश जारी है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |