Advertisement
राजगढ़। खिलचीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर हरियाली गांव में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे पोटली में बंधी पांच मृत मोर जब्त की गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम हरियाली निवासी हेमराज (51) पुत्र मदनसिंह सौंधिया की सूचना पर गुरुवार की रात गांव में दबिश देकर पर्वतसिंह पुत्र लक्ष्मण मोंगिया, फूलसिंह पुत्र किशनलाल वर्मा निवासी बामनगांव को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पोटली में बंधी पांच मृत मोर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 9, 51 वन्य जीव अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |