Advertisement
राजगढ़। जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में जीरापुर रोड़ स्थित ग्राम कोड़क्या जोड़ के समीप गुरुवार की रात लापरवाहीपूर्वक रोड़ किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात जीरापुर रोड़ स्थित ग्राम कोड़क्या जोड़ के समीप रोड़ किनारे खड़े कंटेनर क्रमांक आरजे 33 जीए 3732 में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार विजय(28) पुत्र रामबाबू सेन, रिषी (26)पुत्र शिवप्रसाद विश्वकर्मा निवासी माचलपुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राजेश सेन को गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कंटनेर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |