Advertisement
राजगढ़। पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम उदनखेड़ी स्थित शासकीय नर्सरी में चंदन के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम उदनखेड़ी निवासी रमेश(55) पुत्र भंवरलाल भिलाला ने शासकीय नर्सरी में चंदन के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नही हो सका। पुलिस ने नंदकिशोर (51)पुत्र मांगीलाल भिलाला निवासी उदनखेड़ी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |