Advertisement
मंदसौर। जिले के गांधी सागर में पिता ने अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद वह छोटी बेटी को साथ लेकर गया था। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा तो पत्नी को बेटी नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार की शाम तक गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी।
मामला भानपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां कोटड़ी टैंक के रहने वाले रघुनंदन मीणा का अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। पत्नी उसे छोड़कर जाने की धमकी देती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसे बाद आरोपी रघुनंदन सबसे छोटी बेटी चेतना को अपने साथ लेकर चला गया था। आरोपी बच्ची को लेकर गांधी सागर डैम के पुल पर पहुंचा था। यहां से उसे नदी में फेंक दिया। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि आरोपी रघुनंदन मीणा ने पूछताछ में अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंकने की बात कबूल की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |