Advertisement
सिवनी। सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सडक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मड़ई टोल प्लाजा के समीप बने तौल करने वाले भवन से जा टकराया। हादसे में ट्रक ड्रायवर की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह सिवनी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक मढ़ई टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर एक भवन में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक सवार ड्राइवर व हेल्पर गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व 108 वाहन को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंवी पुलिस ने घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया गया है। जहां जांच उपरांत डॉक्टर ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया, वहीं क्लीनर का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |