Advertisement
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह बदमाश ने एक एएसआई को बोलेरो से रौंद दिया। घटना के समय आरोपित बोलेरो चालक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद पैसे दिए बिना भाग रहा था। सूचना पर पुलिस ने चेकपाइंट लगाकर आरोपित को पकडने का प्रयास किया। इस दौरान एएसआई ने बोलेरो के सामने आकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घायल एएसआई को अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसपी विनायक वर्मा के अनुसार एएसआई नरेश शर्मा (52) छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाने में तैनात थे। उन्हें डायल-100 के जरिए सूचना मिली थी कि बोलेरो ड्राइवर परासिया में न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा है। पंप पर भी उसने किसी को चोट पहुंचाई है। सूचना के आधार पर एएसआई थाने के सामने चेकपॉइंट लगाकर बोलेरो को रोकने के लिए खड़े हो गए। चेकपॉइंट देखते ही आरोपी ड्राइवर ने बोलेरो की स्पीड बढ़ा दी। एएसआई को रौंदते हुए भाग निकला। एएसआई गंभीर रुप से घायल हो गए। उनकी नाक और सिर में गंभीर चोट आई। तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी माैत हो गई। एएसआई नरसिंहपुर जिले के सिंगपुर गांव के रहने वाले थे। डेढ़ साल पहले ही छिंदवाड़ा तबादला हुआ था। उनका एक बेटा और बेटी है।
नशे में था ड्रायवर
घटना के बाद पुलिस ने आरोपित बोलेरो चालक को 60 किलोमीटर दूर से पकड़ा। आरोपित ड्राइवर लोकजीत सिंह गाडरवारा (नरसिंहपुर) का रहने वाला है और घटना के समय नशे में था। आरोपित बोलेरो ड्राइवर पहले न्यूटन घाट पर भी कुछ लोगों को टक्कर मार कर कुआंबादला का टोल तोड़ कर भागा था। इसके बाद एएसआई को रौंद दिया। आगे जाकर बोलेरो पलटा दी। पुलिस ने आरोपित ड्राइवर के खिलाफ धारा 307 में केस दर्ज किया गया। बाद में 302 की धारा का इजाफा किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |