Advertisement
राजगढ़। करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम समेली में रहने वाली नाबालिग किशोरी घर से बिना बताए गायब हो गई, तलाशने पर नहीं मिली तो परिजनों ने गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़दला से नाबालिग किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने मोठबड़ली निवासी युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
करनवास थाना पुलिस के अनुसार ग्राम समेली निवासी नाबालिग किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती शाम बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई। तलाशने पर नहीं मिली तो उन्होंने गांव के प्रदीप पुत्र रामप्रसाद वर्मा पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़दला में रहने वाली किशोरी के परिजनों ने मोठबड़ली थाना सुठालिया के पप्पू पुत्र हजारीलाल मेहर पर बच्ची को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |