Advertisement
राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र में ग्राम मीनागांव जोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 61 वर्षीय शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
एसआई उमाशंकर मुकाती के अनुसार ग्राम मीनागांव जोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कूल बस क्रमांक एमपी 41 ई 1053 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शासकीय शिक्षक फूलचंद (61)पुत्र जगन्नाथ बैरागी निवासी आमलावे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है व्यक्ति मीनागांव शासकीय स्कूल में पदस्थ था और स्कूल जा रहा था तभी मीनागांव जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |