Advertisement
भोपाल। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर निशान मिले है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार महाराजपुरा के बेहटा चौकी के पीछे के मैदान में शुक्रवार सुबह एक छात्र का शव पड़ा मिला। लोगोंं ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। शुरूआती जांच में शव का मुआयना करने पर मृतक के गले पर निशान मिला है। पुलिस को आशंका है कि छात्र की गला घोंट कर हत्या की गई है। मृतक की पहचान उपेंद्र यादव के रुप में हुई है। वह मूलरूप से भिंड का रहने वाला था और ग्वालियर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |