Advertisement
बड़वानी। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन पर जिला मुख्यालय बड़वानी की नजदीकी गांव गावड़ी में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे गावड़ी गांव में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |