Advertisement
धार। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। आत्महत्या की संभावित वजह दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है।
घटना जिले के धामनोद थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार पायल (19) और सुरेश (20) सांगलिया गुजरी गांव के रहने वाले थे। दोनों ने शुक्रवार रात खेत में जहर खाया। शनिवार सुबह दोनों के शव खेत में पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर यह प्रेम प्रसंग का मामला है। पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है। इधर, युवती पायल की मां ने शनिवार सुबह जब उसकी मौत की खबर सुनी तो उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |