Advertisement
राजगढ़। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के खरली मौहल्ले में रहने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक साफ करने के दौरान स्वयं को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती शाम खरली मौहल्ला निवासी फकीर मौहम्मद (65) पुत्र करीमखां बंदूक साफ कर रहा था तभी उससे ट्रिगर दब गया और बंदूक की गोली उसके सीने में जा धंसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बेटे मुस्ताक मौहम्मद की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |