Advertisement
ग्वालियर। ग्वालियर में शनिवार देर रात पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी के सिर पर हसिया मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया था। महिला के बेटे और भाई ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। सूचना के बाद पहुंची जनकगंज थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि मना करने के बाद भी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसे शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है।
जानकारी अनुसार गोल पहाड़िया बिजली घर रोड निवासी खुशबू उचाड़िया (36) और धनीराम उचाड़िया उर्फ पिंकी रहते थे। दोनों की यह दूसरी शादी थी। धनीराम के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा कृष्णा पहली पत्नी से है। दो बच्चे खुशबू से हैं। मृतका के बेटे कृष्णा ने बताया कि उसके पिता का मां से आए दिन विवाद होता था। शनिवार शाम को भी दोनों की लड़ाई हुई थी। जिसके बाद पिता ने उसे बाहर भेज दिया। इस दौरान आरोपित ने पत्नी के सिर में हसिया मारकर हत्या कर दी। पत्नी पर हमले के बाद घर अंदर से लॉक कर एक घंटे तक उसी कमरे में बैठा रहा। पत्नी ने उसके सामने तड़पते हुए दम तोड़ा। मृतका का बेटा कृष्णा जब लौटा तो घर अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी पिता ने गेट नहीं खोला। इस पर मामा राजकुमार को बुलाकर लाया। दोनों के बोलने पर अरोपित ने दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर मां की लाश पड़ी थी। कृष्णा और उसका मामा राजकुमार आरोपित को पकड़ा और पुलिसको सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची। जांच में महिला के सिर पर हसिए से कई वार किए जाने के निशान मिले। पुलिस ने हसिया भी बरामद कर लिया है। जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर बात करन को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |