Advertisement
भोपाल। राजधानी में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात कोलार थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है।
जानकारी अनुसार कोलार थाना क्षेत्र में नयापुरा के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कूटी सवार ब्रजेश कुमार सेन (45) है। निवासी आम्र विहार कॉलोनी कोलार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |