Advertisement
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार देर रात एक घर में अचानक आग भड़क गई। घटना के वक्त घर में दंपत्ति अपने तीन बच्चों के साथ सो रहे थे। आग से दंपत्ति और एक बच्ची झुलस गई है। पड़ोसियों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया अन्यथा कोई बडा हादसा हो सकता था। इधर सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग के आरआई ने मौके का मुआयना भी किया है।
जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 12 काली माता मंदिर के पास रहने वाले अर्जुन बाथम गुरुवार रात को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ खाना खाकर सो गए थे। इस दौरान देर रात करीब 12 बजे अचानक उनके घर में आग लग गई। घर से आग की लपटों निकलते देख अर्जुन बाथम ने अपनी पत्नी और बच्चों को किसी तरह कमरे से बाहर निकला। इस दौरान आग की लपटों में आने से दंपती और एक बेटी झुलस गए। आग पर काबू पाने की लिये पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण अज्ञात है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |