Advertisement
मिसरोद इलाके में पानी के ड्रम से मोबाइल फोन निकालने के प्रयास में एक युवक डूब गया। वह सिर के बल ड्रम में डूब गया था।
मिसरोद पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय मोहित यादव कार धोने का काम करता था। वह मिसरोद में अपनी मां के साथ रहता था। दोपहर वह घर पर कपड़े धो रहा था। इसी दौरान वह पास में रखे पानी के ड्रम से पानी निकालने लगा। पानी निकलते समय शर्ट की जेब में रखा उसका मोबाइल फोन पानी में गिर गया। वह मोबाइल उठाने के प्रयास में नियंत्रण नहीं रख पाया और सिर के बल पानी के ड्रम में गिर गया। कुछ देर बाद बाहर आई मां ने मोहित को पानी के ड्रम में सिर के बल पड़े देखा। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |