Advertisement
खंडवा। खंडवा में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार तड़के एक भीषस सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस और ट्रक की आमने सामने से सीधी भिड़त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जानकारी अनुसार घटना छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के देशगांव के पास गुरुवार तड़के पांच बजे की है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी। इस दौरान तोरणी फाटा के पास इंदौर की तरफ से आ रहे एक ट्रक की बस से आमने सामने से टक्कर हो गई। भिंड़त ऐसी थी कि ट्रक का आधा हिस्सा अलग हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बब्बन निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जबकि आठ लोग घायल है। गंभीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल तथा सामान्य घायलों को छैगांवमाखन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर नशे में था। वह शराब पीते-पीते बस चला रहा था। यात्रियों ने टोका तो कहने लगा कि ब्रेफिक्र रहो इंदौर पहुंचा दूंगा। हादसे के बाद ड्राइवर, कंडक्टर दोनों फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |