Advertisement
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी डी श्रीनिवास वर्मा को केंद्र सरकार ने प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें पांच साल के लिए सीबीआई में संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया है। वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।
मध्य प्रदेश में सिंघम के नाम मशहूर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी डी श्रीनिवास वर्मा करीब डेढ़ साल पहले स्थानांतरित होकर बतौर ग्वालियर जोन के एडीजी पदस्थ हुए थे। उन्होंने ग्वालियर में पदस्थ रहते हुए ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति में जाने के लिए आवेदन दिया था। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने उनका आवेदन स्वीकार कर उन्हें सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी किए गए। उन्हें पांच साल के लिए सीबीआई में संयुक्त निदेशक बनाकर भेजा गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |