Advertisement
जबलपुर। जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर छापर में एक युवक को घेर कर चाकुओं से गोद दिया गया। इस घटना में चाकू उस युवक के कंधे में फंसा रह गया। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामपुर छापर निवासी रत्नेश दुबे अपने कार्य से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अमन जैन ने उसे रोककर विवाद किया एवं चाकुओं से गोद दिया। युवक पर इतनी बेरहमी से वार किया कि एक चाकू उसके कंधे में फंस गया। हमला करने के पश्चात आरोपी अमन जैन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने घायल रत्नेश को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ना समझते हुए मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गोरखपुर सीएसपी एच आर पांडे का कहना है कि मामला गंभीर है और इस पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी एवं जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |