Advertisement
राजगढ़। बोड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सवा माह पूर्व नाबालिग बालिका का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को नरसिंहगढ़ जलमंदिर के समीप से गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से पीड़ित को दस्तयाब कर परिजनों के सुुपुर्द किया। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर अतिरिक्त धाराओं में इजाफा कर अदालत में पेश किया।
थानाप्रभारी रामकुमार भगत ने रविवार को बताया कि 7 नवंबर को नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने नरसिंहगढ़ जलमंदिर के समीप से घेराबंदी कर आरोपित दीपक पुत्र ग्यारसीराम वर्मा निवासी जामोनियागणेश थाना कुरावर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पीड़ित को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धारा 376,पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |