Advertisement
सीधी। सीधी के कोठार गांव के पास क्षमता से अधिक सवार लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के सामने अचानक जानवर आने से हादसा हुआ। घटना में करीब 6 यात्री घायल हुए है। सभी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह एक सवारी ऑटो सिटी कोतवाली अंतर्गत भवरहा तिराहा से सवारी को बैठाकर सीधी शहर की तरफ आ रहा था। इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोठार गांव के पास अचानक ऑटो के सामने सुअर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो क्षमता से अधिक 13 सवारी बैठी थी। जिसमें से छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सनी पुत्र जीतेंद्र सिंह (18) निवासी पिपरोहर, चंद्रभान राम पुत्र राजनविराम पांडेया (70) निवासी भमरहा, शकुंतला पत्नी राजेश कुशवाहा (45) निवासी चितरंगी, रामवती पत्नी छोटा कुशवाहा (65) निवासी चितरंगी, मुकेश पुत्र योवराज चतुर्वेदी (33) निवासी पिपरोहर व आशीष पुत्र गनेश साकेत (21) निवासी पिपरोहर को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल तेज कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |