Advertisement
राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बटेडिया में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम बटेडिया में रहने वाले कनीराम (35) पुत्र देवीलाल वर्मा ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मृतक के भाई कैलाश वर्मा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |