Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम खानपुरा जोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चालक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रक चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित खानपुरा जोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 93 टीसी 6331 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गोपाल (30) पुत्र अमरसिंह जाटव निवासी खानपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भागीरथ पुत्र घीसालाल जाटव की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |