Advertisement
मुरैना। जिले के सरायछौला थाना अंतर्गत गडोरापुरा गांव में बुधवार की सुबह बिजली का करंट लगने से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम का विवेचना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलू पुत्र रमेश गुर्जर 35 गडोरा पुरा सरायछोला बुधवार की सुबह घर के बाहर पानी के बोरबेल के तार लगा रहा था, तभी करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा युवक का पीएम कराकर लास परिजनों को सौंप दी है और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |