Advertisement
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
हबीबगंज इलाके में कल देर रात बेहोशी की हालत में अपने घर पहुंचे मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शालीमार इन्क्लेव निवासी शरद सोनी पिता जेडी सोनी (56) की दस नंबर मार्केट में आयुर्वेदिक दवाओं का मेडिकल स्टोर है। बीती रात वह बेहोशी हालत में अपने घर के बाहर परिजनों को मिले थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |