Advertisement
राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम कंतोड़ा के घने जंगल में सिद्व बाबा की गुफा के समीप गुरुवार दोपहर पेड़ पर लटका हुआ युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक कौन है, कहां का निवासी है और उसकी मौत किन हालातों के चलते हुई, इसका खुलासा नही हो सका।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। थानाप्रभारी संतोष बघेला के अनुसार कंतोड़ा गांव के घने जंगल में सिद्व बाबा की गुफा के समीप पेड़ पर लटका हुआ युवक का शव मिला, जिसकी उम्र तकरीबन 30-35 साल प्रतीत हो रही है और उसका शव लगभग तीन से चार सप्ताह पुराना लग रहा है। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थतियों में हुई, इसका खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |