Advertisement
जबलपुर। बोलेरो में सवार होकर नर्मदा दर्शन से लौट रहे युवकों के वाहन को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो युवक नंदन पटेल एवं शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जाते हैं जिनका इलाज मेडिकल में चल रहा है। यह हादसा भेड़ाघाट चौराहे के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद भेड़ाघाट थाने की पुलिस पहुंची एवं टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग बदहवास हो गए थे। लोग जब तक कुछ समझ पाते टक्कर मारकर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को मेडिकल भिजवाया है, वहीं गाड़ी में फंसे नंदन पटेल और शरण पटेल को लोगों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना भी दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |