Advertisement
जबलपुर। सोमवार को देर रात शहर के ओमती थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के माढ़ोताल में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि 5 हमलावरों ने विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया।
मृतक मुशहिल निवासी बेलबाग थाना क्षेत्र के लकड़गंज में रहता था। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही हमलावरों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |