Advertisement
राजगढ़। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी में रकम को लेकर हुए विवाद पर पनाली गांव के व्यक्ति ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम घाटखेड़ी निवासी शिवसिंह (30) पुत्र सालिगराम गुर्जर ने बताया कि रकम को लेकर चल रहे विवाद पर बीती रात ग्राम बांसखेड़ी में देवकरण गुर्जर की बाड़िया के समीप बालचंद पुत्र नारायणसिंह गुर्जर निवासी पनाली जिला आगरमालवा गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू से वार कर दिया, जिससे गहरा जख्म हो गया साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |