Advertisement
सागर। सागर- भोपाल मार्ग पर रतौना पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ओवरलोड यात्री बस पलट गई। दुर्घटना में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।
अमरदीप ट्रेवल्स की बस इंदौर से सागर चलती है। यह बस शुक्रवार शाम इंदौर से रवाना हुई थी। शनिवार को सुबह सागर के नजदीक रतौना पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर पलट गई। बस की छत पर साठ बोरी खाद के अलावा फारच्यून का सामान लदा हुआ था। चालीस यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान बस की रफ्तार अधिक नहीं थी। संभवत: ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना का पता चलते ही तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस को भेजा गया। जहां से बस में फंसे लोगों को निकाला गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |