Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कीलखेड़ा में शुक्रवार दोपहर खेत में गुड़ाई करने की बात को लेकर देवर-देवरानी और ननद ने महिला के साथ मारपीट करते हुए दराते से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर जख्म हो गया, बीच-बचाव करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
एएसआई हबील लकरा के अनुसार ग्राम कीलखेड़ा निवासी पूजा (32) पत्नी राजेन्द्र भिलाला ने बताया कि खेत में गुड़ाई कर रही थी तभी देवर दीवनसिंह, देवरानी आशा और ननद सुमित्राबाई गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए दराते से प्रहार किया, जिससे बाएं हाथ में गंभीर जख्म हो गया साथ ही बीच-बचाव करने पर पति राजेन्द्र के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |