Advertisement
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट में ‘द वायर’ वेबसाइट के खिलाफ मानहानि केस दायर किया है। हाई कोर्ट ने आज आंशिक दलीलें सुनीं। जस्टिस मनोज ओहरी इस मामले पर कल यानी 21 नवंबर को भी सुनवाई जारी रखेंगे।
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने भ्रामक लेख प्रकाशित करने के लिए ‘द वायर’ के खिलाफ मानहानि याचिका दाखिल की है। नरेश कुमार ने अपनी मानहानि की अर्जी में कहा है कि ‘द वायर’ द्वारा उन पर लगाए गए आरोप झूठे, निराधार और भ्रामक हैं। साथ ही सभी आरोप सही तथ्यों से पूरी तरह अलग हैं। अर्जी में कहा गया है कि ‘द वायर’ ने अपने लेख के जरिए उनको दोषी ठहरा दिया और लेख से ऐसा लग रहा है कि वह किसी अवैध गतिविधि में शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |