Advertisement
शाजापुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को पद से हटा दिया है। उन पर चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने योगेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न तथा कथित अपने नेताओं परकार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को पद से हटाकर उनसे सात दिन में जवाब मांगा है। उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। योगेंद्र सिंह पर पार्टी के खिलाफ काम करने और अपने समर्थकों को भाजपा में शामिल कराने का आरोप लगाया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |