Advertisement
गुना। बोहरा कॉम्प्लेक्स गली की कपड़ा गोदाम में बुधवार देर रात एक बजे आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पहुंचीं और सारी रात आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाहर से तो आग ठंडी होने लगी पर गोदाम के अंदर कपड़े धधकते रहे। गुरुवार सुबह देर तक आग बुझाई गई। लाखों रुपए के कपड़े खाक हो गए।
बोहरा काम्पलेक्स की गली में सुदीप जैन निवासी चौधरन कॉलोनी का कपड़े का गोदाम है। गोदाम में साड़ियां व अन्य कपड़े रखे हुए थे। बुधवार देर रात एक बजे गोदाम में आग लग गई। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची सारी रात में आग पर काबू पाया गया। गोदाम के अंदर धधकती आग पर गुरुवार को काबू पाया गया। पुलिस अधीक्षक विवेककुमार खत्री ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारण का पता लगाया जा रहा है लेकिन लगता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |