Advertisement
कोलार थाना क्षेत्र के एक सूने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक और उनका परिवार कल बुधवार को काम से घर के बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कल बुधवार को इस मामले की रिपोर्ट संबंधित कोलार थाने में दर्ज हुई है।
कोलार पुलिस ने बताया कि कल बुधवार सुबह मकान नम्बर 33 एमआईजी पार्वती नगर कोलार, निवासी राजेन्द्र शर्मा के सूने मकान में चोरी हो गई। राजेन्द्र कुमार अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। दोपहर तक जब वह घर लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले को टूटा हुआ पाया।
पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों ने राजेन्द्र शर्मा के मकान से दो लैपटॉप, कैमरा, स्कूटी समेत कुल 75 हजार रुपए कीमत का सामान चुराया है। पुलिस का कहना है कि राजेन्द्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |