Advertisement
राजगढ़। कुरावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिन्दोनिया स्थित मंदिर के समीप से बिना सुरक्षा इंतजाम के संग्रहण की गई विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसकी कीमत 47 हजार 330 रुपए बताई गई है। वहीं मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एएसआई पीएल उइके के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम तिन्दोनिया स्थित मंदिर के समीप से बिना सुरक्षा इंतजाम के रखे विभिन्न प्रकार के पटाखों को जब्त किया, जिनकी कीमत 47 हजार 330 रुपए है। वहीं पुलिस ने मौके से प्रदीप पुत्र रामगोपाल लोधी को गिरफ्तार किया, जो बिना सुरक्षा के विस्फोटक सामग्री का संग्रहण कर विक्रय कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |