Advertisement
अनूपपुर। जिला मुख्यालय से अमरकंटक मार्ग पर सकरिया गांव में स्थित जिला जेल भवन के पीछे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के जांच उपरांत महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दुलहरा के सकरिया गांव पर जिला जेल अनूपपुर का भवन के पीछे एक खाली पड़े खेत में 30 से 35 वर्ष उम्र की अज्ञात महिला का शव होने कर सूचना पड़ोस के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच में अज्ञात महिला की मौत का मुख्य कारण गला दबाकर हत्या की आशंका है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी ने हत्या के बाद शव को यहां छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |