Advertisement
रतलाम। पुलिस ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के डोंगरे नगर में रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला करने व उसके भाई, भांजे से मारपीट करने के आरोपी विकास उर्फ जग्गू पुत्र हेमराज मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए भागते में गिर जाने से व घायल हो गया है।
पुलिस के अनुसार पांच नवंबर की रात प्रफुल्ल पंवार अपने रेस्टोरेंट पर बैठे थे। आरोपी विकास उर्फ जग्गू व उसके दो अन्य साथी सिगरेट लेने रेस्टोरेंट पर गए थे। आरोपियों ने सिगरेट ली तो दुकानदार ने पैसे मांगे। इस बात पर विवाद हो गया था। विवाद का शोर सुनकर प्रफुल्ल का छोटा भाई संजय व भांजा अनमोल रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो आरोपी चले गए थे । पर कुछ देर बाद विकास व अन्य साथियों ने बाइकों से रेस्टोरेंट पर पहुंचकर प्रफुल्ल पर चेन, बेल्ट, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |