Advertisement
राजगढ़। रुठियाई-मक्सी रेल रुट पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ग्राम भड़क्या जोड़ के समीप 25-30 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला। महिला कौन है, कहां की निवासी है और उसकी किन हालातों में मौत हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार ग्राम भड़क्या जोड़ के समीप रेल्वे पटरी पर 25-30 वर्षीय महिला का शव मिला, जिसने काले रंग का जींस व हरे रंग की कुर्ती पहने हुई है, महिला की मौत साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से होना बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, इसका खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |