Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में शनिवार देर रात एक लड़की को लेकर पप्पू चटका और जुबैर मौलाना की गैंग में गैंगवार हो गया। गैंगस्टर पप्पू चटका के तीन गुर्गों ने जुबैर के गुर्गे पर चाकू से हमला कर दिया। फायरिंग के बाद शाहरुख ने बदमाश शाहिद के हाथ और पैर की 27 नसें काट दी। उसके साथियों को कार से कुचलने की कोशिश भी की गई।
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच रंजिश थी। इनके पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे उसी लड़की को लेकर चल रही रंजिश में राजीनामा करने दोनों गैंग के गुर्गे पीतल मंदिर के नजदीक आए थे। यहीं पर विवाद हो गया। पुलिस ने एक गिरोह के तीन बदमाश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद शाहिद को हत्या के प्रयास के मामले में पांच साल की सजा हुई थी। दो महीने पहले शाहिद जेल से रिहा हुआ। उसे जुबैर गैंग का सदस्य माना जाता है। शाहिद को रंजिश के एक मामले में राजीनामे के लिए बुलाया था। दोनों गिरोह के बदमाशों के बीच बातचीत बहस में बदल गई। तभी शाहिद पर शाहरुख उर्फ डेविल गिरोह ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |