Advertisement
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भयावह सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को कुचल दिया। घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मजदूरों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल की मौत शनिवार सुबह इलाज के दौरान हुई। एक अन्य मजदूर गंभीर घायल है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |