Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की साहू गली में स्थित घर के बाथरुम में 79 वर्षीय व्यक्ति की शव मिला, जो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बुजुर्ग की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात साहू गली राजगढ़ स्थित घर के बाथरुम में चंदप्रकाश उर्फ चंदू (79)पुत्र नारायणदत्त पंचोली मृतअवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है मृतक के परिवार वाले गुजरात में रहते है, दो-तीन दिन से पड़ोसियों को बाहर नही मिले तब उन्होंने देखा तो बाथरुम में मृतअवस्था में मिले। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |