Advertisement
राजगढ़। कालीपीठ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पाटड़ीकला जोड़ पर लगाए गए चैकिंग पाइंट से अमरगढ़ तरफ से जा रहे 22 वर्षीय युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त किया।
पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया। थानाप्रभारी रजनीश सिरोठिया ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम पाटड़ीकला जोड़ के समीप लगाए गए चैकिंग पाइंट से देवसिंह उर्फ टामी (22) पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी प्रेमपुरा थाना कालीपीठ को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त किया,जिसकी कीमती 5200 रुपए है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत में पेश किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी रजनीश सिरोठिया, प्रआर.रमेश, गोपाल, आर.बालिष्टर, अरविंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |