Advertisement
ढाई लाख रुपए की उधारी वसूलने मंडीदीप के लिए निकले बैरागढ़ चीचली निवासी अशोक मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात वह अचेत अवस्था में आशिमा मॉल के सामने पड़ा मिला था। परिजनों का कहना है अशोक किसी साजिश का शिकार हुआ, जबकि पुलिस कह रही है कि बाइक से गिरने से मीणा की मौत हुई है।
मिसरोद पुलिस के अनुसार राहुल नगर बैरागढ़ निवासी अशोक मीणा (45) पिता हरिप्रसाद मीणा एक निजी स्कूल में नौकरी करता था। वह रविवार की सुबह अपने एक परिचित से उधारी वसूलने मंडीदीप गया था। परिजनों के फोन लगाने के बाद उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार रात को मिसरोद पुलिस को अशोक आशिमा मॉल के सामने सड़क पर अचेत अवस्था में मिला था। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया था। अशोक के पास से मिले कागजात और मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |