Advertisement
मुरैना। बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रकाश पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह एक 50 वर्षीय ट्रक चालक बादशाह पुत्र गुलाब खां निवासी गंगाराम का पुरा की ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने से अचानक मौत हो गई।
मौत की खबर सुनकर मृतक की परिजनों द्वारा फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया तो फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा मृतक के परिजनों को 3 लाख रुपये सहायता राशि देकर मामला शांत कर दिया। बानमोर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है । मृतक फैक्ट्री में पिछले 8 साल से ट्रक ड्राइवरी का काम करता था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |