Advertisement
इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने 75 साल के बुजुर्ग पर केस दर्ज किया है। बुजुर्ग पर पड़ोस में रहने वाली 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, ज्यादती का प्रयास सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं। बच्ची ने डर के चलते अपने माता-पिता को कभी ये बात नही बताई थी।
बुजुर्ग द्वारा बच्ची के साथ की जाने वाली छेड़छाड़ को एक एनजीओ में काम करने वाले व्यक्ति ने देखा तो पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद एनजीओ के सदस्य बच्ची के घर पहुंचे और बच्ची की मां से बात की। उसके साथ हो रही ज्यादती का खुलासा किया। परदेशीपुरा टीआई के मुताबिक 12 साल की बच्ची की शिकायत पर प्रभाकर नाम के उसके पड़ोसी पर केस दर्ज किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |