Advertisement
गुलमोहर स्थित महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास बीती रात तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र की हालत गंभीर हैं। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पीएम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुरा टीआई जितेंद्र पटेल के अनुसार मूलतः ग्राम कन्वार तह.पिपरिया होशंगाबाद का रहने वाला रोहित पिता रामगोपाल पटेल (20) ई-8 अरेरा कालोनी में रहकर शील पब्लिक स्कूल से 12 वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता खेती किसानी करते हैं। शनिवार रात वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने के लिए आकृृति ईको सिटी की तरफ जा रहा था। जहां महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक फिसल गई। इसमें बाइक चला रहे रोहित पटेल की पसली और छाती में गंभीर चोट लगी थी। उसके घायल साथियों ने रोहित को अरेरा कॉलोनी में स्थित नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि साथी छात्र की हालत अभी गंभीर है। बताया जा रहा है कि रोहित बाइक से स्टंट करने का काफी शौकीन था। मृतक छात्र के परिजनों को रात में ही मौत की खबर दे दी थी। सुबह रोहित पटेल के परिजनों के हमीदिया अस्पताल विलंब से पहुंचने से उसके पोस्टमार्टम में देरी हुई। पीएम के बाद परिजन शव लेकर होशंगाबाद रवाना हो गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |