Advertisement
मुरैन। मुरैना शहर के न्यू आमपूरा क्षेत्र में रविवार की दोपहर करंट लगने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृत बालिका का पीएम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर साधना पुत्री श्रीनिवास प्रजापति 12 वर्ष निवासी माता वाली गली न्यू आमपुरा अचानक से उस कूलर की चपेट में आ गई जिसमें करंट था। बालिका की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बालिका का पीएम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |