Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भण्डारा गली स्थित मंदिर से अज्ञात बदमाश अष्ठ धातु व पीतल से निर्मित राधाकृष्ण भगवान की मूर्ति व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत तीस हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।
पुलिस के अनुसार भंडारा गली राजगढ़ निवासी दीपक (36) पुत्र महेश त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अष्ठ धातु व पीतल से निर्मित भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए, जिनकी कुल कीमत तीस हजार रुपए है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |